Posts

Showing posts with the label अल साल्वाडोर

अल साल्वाडोर का नया जेल उद्योग

Image
 अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने एक विचित्र विचार प्रस्तुत किया है। वे अपने देश में जेल को एक सेवा उद्योग के रूप में विकसित कर रहे हैं। वे अपने देश में एक जंगल की पहाड़ी पर बड़ा आदर्श जेल बनवा रहे हैं। उस जेल की क्षमता 40,000 कैदियों की होगी। उस जेल के एक भाग में अपने देश के कैदियों को दोष सिद्ध बंदियों को रखा जा रहा है। उस जेल के प्रभारी अधिकारी का दावा है कि उस जेल में बंदियों के स्वास्थ्य और उनके मानवाधिकारों पर भरपूर ध्यान दिया जाता है। अल साल्वाडोर ने बंदियों के रख-रखाव और देखभाल पर बहुत अध्ययन किया है। उस जेल के अधिकारी का कहना है कि उनका जेल प्रशासन खूंखार से खूंखार कैदियों जेल प्रबंधन में सक्षम है। साथ ही योग और शिक्षा के माध्यम से बंदियों को अच्छा और स्वस्थ नागरिक बनाने का प्रयास भी किया जायेगा। जेल प्रशासन ने CNN तथा अन्य मीडिया कंपनियों को उस जेल के भ्रमण कर फिल्म बनाने हेतु निमंत्रण दिया था। CNN ने उस जेल पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी बनाई है। अब अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो को प्रस्ताव किया है कि न्यायालय से दोषसिद्ध बंदियों...