Posts

Showing posts with the label chicken and egg

पहले दुनिया में अण्डा आया था; बाद में मुर्गी?

    बहुत दिनों से यह सवाल पूछा जाता रहा है कि इस दुनिया में पहले अण्डा आया था या पहले मुर्गी? इस सवाल पर लोग पहले भी हँसते थे, आज भी हँसते है और भविष्य में भी हँसते ही रहेंगे। बहुत से बहसों में जब कोई किसी निष्कर्ष पर नहीं पँहुचता है तो यही कहता है कि "छोड़िये अब बन्द कीजिये। यह तो चलता ही रहेगा कि पहले इस दुनिया में मुर्गी आयी या अण्डा?". आजकल तो टीवी पर दिन प्रति दिन किसी न किसी मुद्दे पर बहस चलते ही रहती है. कुछ बहस तो लगता है कि जनता की मुलभुत समस्याओं से लोगों का ध्यान बंटाने के लिये भी की जाती है और शब्दों के जाल में लोगों को फँसा भी दिया जाता है. मैं समझता हूँ कि एक बार फिर इस बहस को सिर्फ मनोरञ्जन हेतु आगे बढ़ाया जाना चाहिये।     किसी भी जीव की उत्पत्ति महज संयोगों का ही प्रकृति का एक खेल है. पहले मनुष्य को ही लें. वैज्ञानिक बताते हैं कि पहले वनमानुष की तरह के कुछ प्राणी थोड़ा खड़े होने लगे और अपने दोनों हाथ और दोनों पैरों के बजाये अपने पैरों के सहारे ही ज्यादा चलने लगे. लेकिन इस प्राणी में पूँछ थी. इस प्राणी को Homo erectus की संज्ञा दी गयी. कुछ लाख ...