Posts

Showing posts with the label Challenges

नयी सरकार के समक्ष आने वाली चुनौतियाँ

    हर नयी सरकार को विरासत में काफी उलझी हुई समस्यायें मिलती हैं. शायद नयी सरकार को भी निम्न चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है:- 1. सरकार पर विकराल कर्ज:-  मीडिया की ख़बरों के अनुसार हमारे देश पर करीब 57 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. यह तो आर्थिक विशेषज्ञ ही बता सकते हैं कि इस आकार का कर्ज हमारी अर्थ-व्यवस्था के विकास में सहायक है या बाधक। कर्ज की राशि को अनुत्पादक कार्यों में भी खर्च किया जाता रहा है. जैसे नेताओं और नाकरशाहों को घुमाने-फिराने में यानि "जावत जीवेत सुखम् जीवेत, ऋणम् कृत्वा घृतम् पिवेत". इस स्थिति को बदलना होगा।   2. हमारे सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों पर जरुरत से ज्यादा कर्ज:- अभी इंडियन एयर लाइन्स/ एयर इंडिया पर सबसे ज्यादा कर्ज है. 3.  हमारे सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों में  जरुरत से ज्यादा स्टाफ:- जरुरत से ज्यादा कर्मचारी होने से उनकी श्रम-उत्पादकता घट रही है. 4.  हमारे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का बढ़ता NPA:- मीडिया की ख़बरों से पता चलता है कि हमारे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की अनर्जक सम्पत्ति ज्यादा बढ़ रही ...