Posts

Showing posts with the label Solar Power

LFP बैटरी में ही हमारा भविष्य है

Image
  अभी दुनियाभर में दर्जनों केमिस्ट्री पर बैटरी बन रही है। लेकिन मोटा-मोटी बैटरी केमिस्ट्री का वर्गीकरण किया जाये तो उनमें से लिथियम-निकेल, लिथियम-निकेल-मैंगनीज और लिथियम-आयरन-फॉस्फेट प्रमुख है। यहाँ पर LFP बैटरी अर्थात लिथियम-आयरन-फॉस्फेट बैटरी पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। यह दशक बैटरी का दशक होने जा रहा है। सोलर पावर तभी है जब सूर्य भगवान चमक रहे हैं। उसी प्रकार पवन ऊर्जा तभी उपलब्ध है जब हवा बाह रही है। लेकिन इन दोनों की अनुपस्थिति में बिजली के रूप में ऊर्जा प्राप्त करने हेतु उपरिजित ऊर्जा का भंडारण बैटरी में किया जाना आवश्यक है। भारत में LFP बैटरी हेतु कच्चा माल पर्याप्त रूप में उपलब्ध है। इसी में हमारा भविष्य दिख रहा है। गाछ के पीछे सूर्य देवता आकाश में ऊपर उठ रहे हैं। अर्थात भारत ऊर्जावान होने के पथ पर है। अ लिथियम-आयरन-फॉस्फेट में उपयोग होने वाला आयरन फ़ॉस्फ़ेट हमारे देश में प्रचुरता से उपलब्ध है। यह भी निर्विवाद रूप से सत्य है कि इस पदार्थ की उपलब्धता में अगले कई हजार वर्षों तक कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके विपरीत निकेल और मैंगनीज की उपलब्धता हमारे देश में अत्यंत ही कम ...

टेस्ला का भारत मे पदार्पण

Image
 पिछले वर्ष के अंत में प्रसिद्ध अमरीकी कम्पनी टेस्ला ने "Tesla Motors(India) and Energy Pvt Ltd" नाम से एक कम्पनी हमारे देश में निबंधित करायी है। अभी इस कंपनी में तकनीकि की राजधानी माने जाने वाले शहर बेंगलुरू में अपना मुख्यालय रखा है। विश्वभर में यह कम्पनी बैटरी चालित मोटर वाहन बनाने में अभी शीर्ष पर है। टेस्ला अपनी विस्तार नीति के अंतर्गत भारत सहित अन्य देशों में भी पदार्पण की योजना बना रही है। अभी यह कम्पनी बैटरी चलित गाड़ियों के अलावे बैटरी, सोलर पैनल, सोलर टाइल्स और अपनी गाड़ियों के लिये विद्युत मोटर भी बनाती है।  सितम्बर 2015 में प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी टेस्ला के फ्रेमोंट कारखाना का भ्रमण करते हुए सीईओ एलन मस्क के साथ। टेस्ला के सीईओ अर्थात मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क अपने द्वारा स्थापित अन्य कम्पनी SpaceX और The Boring Company तथा Starlink आदि के भो सीईओ हैं। निश्चित रूप से वे इन कम्पनियों को भो भारत में लाना चाहेंगे। उन्होंने स्टारलिंक हेतु 42000 लघु सैटेलाइट अंतरिक्ष के निचले कक्षा में स्थापित करने की घोषणा कर रखी है। हो सकता है कि कुछ हजार अपने सैटेलाइटों...