Posts

Showing posts with the label Driver less

मोटर दुर्घटनायें और चालकरहित गाड़ियाँ

    जहाँ तक मुझे याद है विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) के एक पुराने रिपोर्ट के अनुसार लगभग 70% मोटर दुर्घटनायें मानव भूल के कारण, लगभग 20% मोटर दुर्घटनायें यातायात के नियमों के उल्लंघन के कारण और शेष 10% मोटर दुर्घटनायें मोटर गाड़ियों के यांत्रिक त्रुटि और रोड डिज़ाइन में खामी के कारण घटित होती हैं. नियमों के उल्लंघन में मोटर गाड़ी चालक के आधे और राहगीर, साईकिल चालक तथा पशु मालिक जवाबदेह बताये गये थे. लावारिस या जंगली पशु भी कुछ मोटर दुर्घटनाओं के लिये जवाबदेह होते हैं लेकिन उन दुर्घटनाओं की संख्या नगण्य मानी जा सकती है.     मानव भूल वाली मोटर दुर्घटना को पुनः निम्न प्रकार से वर्गीकृत किया जा सकता है:- (1)  गाड़ी चलाते समय चालक का ध्यान भटक जाना: - चालक से सीधे बात करना या मोबाइल से बात करने से गाड़ी चालक का ध्यान भटक सकता है और दुर्घटना की सम्भावना बढ़ जाती है. गाड़ी चलाने के पूर्व नींद की कमी या किसी अन्य कारणों से तनाव भी चालक का ध्यान भटका देता है. प्रायः कच्चे माल के मालिक या दलाल व्यवसायिक वाहनों के चालको को गन्तव्य तक माल जल्दी पँहुचा देने पर कुछ अ...