भारत और नेपाल के बीच सम्बन्धों में सुधार समय की माँग है
हमारे देश के उत्तर में नेपाल अवस्थित है. हमारे देश के राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम की सीमायें नेपाल से मिलती हैं. सदियों से भारत का नेपाल से मधुर सम्बन्ध रहा है. नेपाल की तराई में तो भारतीय संस्कृति और नेपाली संस्कृति में कोई अन्तर ही नहीं दिखता। नेपाल की तराई के बहुत से लोगों की शादियाँ भी सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र में होती रही हैं. नेपाल के तराई के अधिकांश लोग भी भोजपुरी और हिन्दी ही बोलते हैं और उनके अधिकांश रीति-रिवाज/पर्व-त्यौहार सीमावर्ती भारतीय क्षेत्र के रीति-रिवाज/पर्व-त्यौहार से मिलते-जुलते हैं. बिहार और झारखण्ड में एक-एक पुलिस बटालियन में आज भी नेपाल मूल के लोग ही भर्ती होते हैं. बहुत से नेपाली तो हमारी सेना में भी कार्यरत हैं और उनकी निष्ठा भारत की सुरक्षा में निहित रही है. बहुत से नेपाली सेवा-निवृत्त होकर अपने परिवार के साथ भारत के विभिन्न भागों में बस कर यहाँ के लोगों से घुलमिल गये हैं. काठमाण्डू, नेपाल स्थित पशुपतिनाथ मन्दिर का एक दृश्य (Image Source:-Wikimedia) उन्नीसवीं सदी के प्रारम्भ में नेपाल पर आधिपत्...