Posts

Showing posts from January, 2022

ऑप्टिमस और शैतान रोबोट

Image
 ऑप्टिमस का अर्थ है उत्तम श्रमिक रोबोट या आदर्श श्रमिक रोबोट। ऑप्टिमस की ऊंचाई 5'8" और वजन 57 किलो ग्राम होगा। यह आठ किलो मीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ सकता है। यदि ऑप्टिमस अपने मालिक की इच्छा के विरुद्ध कार्य करे तो उसे आसानी से नियंत्रित कर किसी जानवर की तरह उसके खूंटे में बांधा जा सकता है। ऑप्टिमस से बचने का आसान तरीका उससे भाग कर भी आप उससे दूर हट सकते हैं। जबकि शैतान रोबोट को नियंत्रित कर पाना या उससे भाग पाना अत्यंत ही कठिन कार्य होगा। ऑप्टिमस से बड़ी उम्मीदें हैं। यह मानव जीवन को सुगम और आसान बनावेगा। ऑप्टिमस हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर विषम परिस्थितियों में भी सुगमता और दक्षता के साथ कार्य कर सकेगा। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जो रोबोट ऑप्टिमस नहीं है वह शैतान रोबोट है। पूरे विश्व में शैतान रोबोट के विकास और विनिर्माण पर रोक लगनी चाहिये। 

नेताजी का ऑनलाइन चुनाव-प्रचार

पहले सामान्य लोगों को जब अपनी पीड़ा बताने हेतु विधायक महोदय के पास जाना पड़ता था। वहाँ पीड़ितजनों को बहुत ही मुश्किल से विधायक महोदय से भेंट हो पाती थी। फिर दूरसंचार क्रांति हुई और फोन सुलभ और सस्ता हो गया। अब पीड़ितजन फोन पर विधायक महोदय को अपनी पीड़ा बताने का प्रयास करने लगे। लेकिन कुछ सौभाग्यशाली पीड़ित को ही विधायक महोदय से बात हो पाती थी। इस समस्या में विधायक प्रतिनिधि नामक एक नया अवैतनिक पद का सृजन हुआ। फिर आया सोशल मीडिया का युग और पीड़ितजनों के हाथ में स्मार्टफोन नामक एक नया खिलौना आ गया। लेकिन विधायक महोदय कुछ और दूर होते चले गये। वे फीता काटने के फोटो, शुभकामना संदेशों, किसी समारोह में शामिल होने के फोटो आदि साझा करने में ही सिमट कर रह गये। अब आ गया कोरोना काल में चुनाव और चुनाव आयोग का नया फरमान। फरमान के अनुसार विधायक, पूर्व विधायक और विधायक बनने के आकांक्षी नेता को चुनाव प्रचार सोशल मीडिया पर ही करना है। अब आप ही सोचिये कि जो नेता सामान्य मतदाताओं से फोन पर बात नहीं करना चाहते थे या सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह बने रहे थे उन्हें उन्ही मतदाताओं से सम्पर्क करना है। क्या यह चुनाव सम्प