ऑप्टिमस और शैतान रोबोट

 ऑप्टिमस का अर्थ है उत्तम श्रमिक रोबोट या आदर्श श्रमिक रोबोट। ऑप्टिमस की ऊंचाई 5'8" और वजन 57 किलो ग्राम होगा। यह आठ किलो मीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से दौड़ सकता है। यदि ऑप्टिमस अपने मालिक की इच्छा के विरुद्ध कार्य करे तो उसे आसानी से नियंत्रित कर किसी जानवर की तरह उसके खूंटे में बांधा जा सकता है। ऑप्टिमस से बचने का आसान तरीका उससे भाग कर भी आप उससे दूर हट सकते हैं। जबकि शैतान रोबोट को नियंत्रित कर पाना या उससे भाग पाना अत्यंत ही कठिन कार्य होगा।



ऑप्टिमस से बड़ी उम्मीदें हैं। यह मानव जीवन को सुगम और आसान बनावेगा। ऑप्टिमस हमारे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेषकर विषम परिस्थितियों में भी सुगमता और दक्षता के साथ कार्य कर सकेगा।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जो रोबोट ऑप्टिमस नहीं है वह शैतान रोबोट है। पूरे विश्व में शैतान रोबोट के विकास और विनिर्माण पर रोक लगनी चाहिये। 

Comments

Popular posts from this blog

मानकी-मुण्डा व्यवस्था और Wilkinson Rule

किसानों की कुछ ध्यान देने योग्य समस्यायें.....

एक दादा का अपनी पोती के नाम पत्र