कुछ नीतियां महँगाई भी बढ़ाती हैं!
मुझे लगता है कि निम्न प्रकार की नीतियों से महँगाई बढ़ती है---- 1. बैंकिंग और बीमा क्षेत्रों को अधिक ब्याज दर से लाभ होता है और लोग बेहतर रिटर्न की उम्मीद में इन दोनों में अपना पैसा जमा करते है. जब बैंक और बीमा कम्पनियाँ अधिक ब्याज का वादा करेंगी और देंगी भी तो निश्चित रूप चाहेंगी कि महंगाई बढे ताकि उन्हें कम मूल्य वाला पैसा का भुगतान करना पड़े. 2. शासक दल प्रायः पेशेवर कर्जखोरों का कर्ज अपने राजनैतिक लाभ के लिये माफ़ करते रहे हैं. इससे बैंकों का NPA बढ़ रहा है और इसका बोझ आम जनता पर पड़ रहा है. 3. हमने अपनी अर्थ-व्यवस्था का बहुत ही अधिक डिजलीकरण और डॉलरीकरण कर लिया है. जब-जब अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे ईंधन और डॉलर का मूल्य बढ़ेगा तब-तब महँगाई बढ़ते रहती है. 4. हमारे यहाँ काला धन की समानान्तर सरकार नुमा अर्थ-व्यवस्था काम कर रही है. यह व्यवस्था सरकार के अच्छे कार्यक्रमों को भी सफलीभूत नहीं होने दे रही है और महँगाई बढाती है. 5. तस्करी और हवाला कारोबार को कारगर ढंग से न रोकने की नीति अपनायी जाती रही है. इस कारण बड़े पैमाने पर हमारे देश से नगदी कैश, सेक्स और घरेलु...