अग्निवीर रोजगार उपल्ब्ध भी करा सकते हैं
दिनांक 21.06.2022 की हमारी परिचर्चा में पूर्व निर्धारित विषय अग्निवीरों के सम्मानजनक पुनर्नियोजन पर चर्चा हुई। इस विषय पर आज देशभर में आशंका व्यक्त की जा रही है। कुछ लोगों का कहना है कि अग्निवीरों की पदावनती हो जायेगी जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बहुत से अग्निवीर बेरोजगार हो जायेंगे। पदावनती अर्थात उन्हे कम महत्व और कम वेतन/भत्ता पर नौकरी मिलेगी या उन्हे कोई रोजगार मिलेगा ही नहीं। चूंकि ये दोनों प्रश्न या आशंकाएं विशुद्ध काल्पनिक हैं अतः इनके उत्तर या समाधान भी विशुद्ध रूप से काल्पनिक ही होंगे। अब माना जाता है कि अग्निवीरों को 120 कार्य दिवस का बेसिक प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 1. टीम में कार्य करना 2. संविधान के अनुच्छेद 51A में बताए गये नागरिकों के मूल कर्तव्य। 3. Trust and Responsibilities 4. How to establish a Company आदि का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा। जब वे इसी तरह के अन्य विधाओं की जानकारी साथ वे समाज में लौटेंगे तब माना जाता है कि वे हम उम्र सामान्य युवकों से अधिक दक्ष होंगे। मान लिया कि बीस पच्चीस अग्निवीर और साथ में हाल ही में सेवा निवृत्त सेना अधिकारी साथ मिलकर ...