Posts

Showing posts with the label चुनाव प्रचार

एक अलग प्रकार का चुनाव प्रचार

 चुनाव के समय एक नेताजी अधिक से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे थे। एक गांव में नेताजी पंहुचे। कुछ ही देर में उनके पास पच्चीस तीस लोग जमा हो गए। नेताजी ने कहा: जल्दी से इस गांव की दो प्रमुख समस्या बताओ।  एक ग्रामीण ने बताया कि इस गांव में अस्पताल तो है लेकिन कोई डॉक्टर साहब नहीं आते हैं। नेताजी ने झट से फोन लगाया और किसी से कुछ बतियाया।  नेताजी बोले काम हो गया अगले सप्ताह से डॉक्टर साहब आने लगेंगे। सभी ग्रामीण खुशी से झूम उठे और वादा किए कि इस गांव का सब वोट आप ही को मिलेगा। नेताजी ने झट से दूसरी प्रमुख समस्या पूछी। लोगों ने बताया कि कुछ महीनों से इस गांव के बगल में टावर रहने के बावजूद नेटवर्क नहीं आता है। नेताजी ने झट से जवाब दिया कि इसका भी समाधान हो जायेगा। ग्रामीण खुशी से झूम उठे। नेताजी दूसरे गांव में प्रचार में निकल गए। और फिर नए गांव में भी वही गांव की प्रमुख समस्या। यह सिलसिला कई दर्जन पिछड़े गांवों में चला। चुनाव में वह नेताजी उन गांवों के वोटों से जीत गए। अब ग्रामीण माथापच्ची कर रहे हैं कि जब इस गांव में फोन का नेटवर्क ही नहीं है तो नेताजी डॉक्टर साहेब हे...

नेताजी का ऑनलाइन चुनाव-प्रचार

पहले सामान्य लोगों को जब अपनी पीड़ा बताने हेतु विधायक महोदय के पास जाना पड़ता था। वहाँ पीड़ितजनों को बहुत ही मुश्किल से विधायक महोदय से भेंट हो पाती थी। फिर दूरसंचार क्रांति हुई और फोन सुलभ और सस्ता हो गया। अब पीड़ितजन फोन पर विधायक महोदय को अपनी पीड़ा बताने का प्रयास करने लगे। लेकिन कुछ सौभाग्यशाली पीड़ित को ही विधायक महोदय से बात हो पाती थी। इस समस्या में विधायक प्रतिनिधि नामक एक नया अवैतनिक पद का सृजन हुआ। फिर आया सोशल मीडिया का युग और पीड़ितजनों के हाथ में स्मार्टफोन नामक एक नया खिलौना आ गया। लेकिन विधायक महोदय कुछ और दूर होते चले गये। वे फीता काटने के फोटो, शुभकामना संदेशों, किसी समारोह में शामिल होने के फोटो आदि साझा करने में ही सिमट कर रह गये। अब आ गया कोरोना काल में चुनाव और चुनाव आयोग का नया फरमान। फरमान के अनुसार विधायक, पूर्व विधायक और विधायक बनने के आकांक्षी नेता को चुनाव प्रचार सोशल मीडिया पर ही करना है। अब आप ही सोचिये कि जो नेता सामान्य मतदाताओं से फोन पर बात नहीं करना चाहते थे या सोशल मीडिया पर मनमोहन सिंह बने रहे थे उन्हें उन्ही मतदाताओं से सम्पर्क करना है। क्या यह चुनाव सम्प...