Posts

Showing posts from December, 2022

यूक्रेन युद्ध रोका जाना चाहिये

 आज यूक्रेन युद्ध अपने 300वां दिन में प्रवेश कर गया है। ट्विटर समाचारों के अनुसार अब तक यूक्रेन के एक लाख से अधिक काल कलवित हो चुके हैं। रूस को भी धन जन हानि हुई ही होगी।लगभग एक करोड़ यूक्रेनी अपने देश से पलायित कर गए हैं। यूक्रेन के आधारभूत संरचनाओं और मकानों की व्यापक क्षति हुई है। इतनी क्षति के पश्चात भी इस युद्ध के रुकने के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। इस युद्ध का ऊर्जा के क्षेत्र में विश्वव्यापी नकारात्मक प्रभाव पढ़ रहा है। महंगी ऊर्जा विश्वव्यापी महंगाई भी बढ़ा रही है। थोड़ा-बहुत महंगाई का असर हमारे देश पर भी पड़ रहा है। लगभग पूरा यूरोप और यूक्रेन बर्फीली सर्दी झेल रहा है। इस विनाशकारी युद्ध को रोकने के कोई सार्थक प्रयास होते भी नहीं दिख रहा है। हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यह युग युद्ध का नहीं है। इस कथन को विश्व के कई बड़े नेताओं ने कई बार इसे उद्धृत किया है।  अब तो यूक्रेन युद्ध के विस्तार का भी खतरा है। न्यूक्लियर युद्ध की धमकी भी दी जा रही है। युद्ध का विस्तार किसी के पक्ष को लाभ नहीं पहंचावेगा। जब यह सर्वमान्य रूप से निश्चित है कि न्यूक्लियर बमों का

क्रांतिकारी टेस्ला सेमी ट्रक का प्रभाव

Image
लम्बे समय की प्रतीक्षा के बाद दिनांक दो दिसम्बर 2022 के सुबह(अमेरिका में दिनांक एक दिसम्बर) में टेस्ला कम्पनी ने अपना सेमी ट्रक की बिक्री प्रारम्भ कर दिया। पहला सेमी ट्रक का क्रेता बना प्रसिद्ध कम्पनी पेप्सी। इस बैटरी चालित ट्रक का प्रोटोटाइप टेस्ला कम्पनी के सीईओ एलन मस्क ने नवम्बर 2017 को प्रदर्शित किया था। उन्होंने उस समय बताया था कि वर्ष 2019 में यह उपभोक्ताओं को उपलब्ध हो जायेगा। लेकिन बार बार समय टलने के आज यह भारी बैटरी चालित ट्रक बाजार में आ ही गया। उस समय इस ट्रक की जो विशेषतायें बतायी गई थी वे सब किसी सपने से कम नहीं थीं। इसकी कुछ प्रमुख विशेषतायें इस प्रकार हैं - 1. माल सहित वजन - 80,000 पाउंड 2. फुल चार्ज में एक बार में पूर्ण वजन के साथ 500 मील की लम्बी यात्रा। 3. एक माइल चलने का खर्च दो kwh से भी कम। अब तो इसे 1.7 kwh/mile बताया जा रहा है। इसमें सुधार की भी सम्भावना है। 4. मेगा चार्जर से 400 मील चलने के योग्य मात्र आधा घंटा में चार्ज हो जायेगा। 5. सेमी ट्रकों में लगने वाली बिजली पूर्ण रूप से सोलर पावर से उत्पादित बिजली होगी। 6. पांच सौ मील तक एक फुल चार्ज में यात्रा पूरा क