Posts

Showing posts from February, 2023

आजकल के शूद्र कौन है?

 शूद्र कौन है? मेरी समझ से ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य नहीं हैं वे सभी शुद्र हैं। उदाहरणार्थ  ज्ञान और जानकारी  के आधार पर कार्य करने वाले बुद्धिजीवी शिक्षक, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, पत्रकार, वकील, लेखक, नेता, आदि ब्राह्मण हैं। हमारी सेना, अर्द्ध सैनिक बल और पुलिस के लोग क्षत्रिय हुए। इसी तरह व्यापार, उत्पादन और कृषि करने वाले वैश्य हुए। अब जो इन तीनों समूह में नहीं आते वे शूद्र की श्रेणी में होने चाहिये। जो बच गये जैसे सेवा क्षेत्र में कार्यरत लोग अर्थात कंपाउंडर, मिस्त्री, सभी तरह के वाहन चालक, पुजारी, श्रमिक आदि शूद्र हुए। शूद्र और क्षुद्र में भी पर्याप्त अंतर है। हमारे देश की सभ्यता विकसित हुई तब तत्कालीन बुद्धिजीवियों को सभ्य लोगों के बीच उनके कार्यों का बंटवारा किया गया। उनके कार्यों का बंटवारा का आधार कर्म बना। समाज के लोगों को चार समूह में बांटा गया और यह व्यवस्था वर्णव्यवस्था के रूप में प्रचलित हुआ। यही वर्णव्यवस्था हमारे समाज को हजारों वर्षों तक अराजकता से दूर रखा। यह व्यवस्था कभी भी वंशानुगत नहीं रही। जब हमारे देश पर मुस्लिम शासकों का प्रभाव बढ़ा ...