आगामी एलन मस्क-पुतिन वार्ता के निहितार्थ

 कुछ दिन पहले एलन मस्क ने ट्विटर पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वार्ता के लिये निमंत्रण दिया था। श्री एलन मस्क प्रसिद्ध स्पेसएक्स, टेस्ला आदि कम्पनियों के सीईओ हैं। वहीं व्लादिमीर पुतिन भी लम्बे समय से रूसी सरकार के प्रमुख पद पर आसीन हैं। वे आगे भी कुछ वर्षों तक रूस के शासनाध्यक्ष रहेंगे। प्रायः इस तरह की वार्ता किसी कम्पनी के सीईओ और किसी राष्ट्राध्यक्ष के बीच नहीं होती है। श्री पुतिन ने भी इस वार्ता में अपनी दिलचस्पी दिखायी है। वार्ता मस्क के पसंदीदा सोशल मीडिया एप्प ClubHouse पर होनी है। अभी इस वार्ता की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। ऐसे दो दिग्गज लोगों की वार्ता के कुछ विशिष्ट निहितार्थ निश्चित ही होंगे। उन्ही निहितार्थों की चर्चा यहाँ की जा रही है।  

युवा एलन मस्क

नीचे वाला ट्वीट पढ़ने से बहुत कुछ समझा जा सकता है।

मंगल ग्रह के प्रति एलन मस्क की आशक्ति जगजाहिर है। वर्ष 2001 में वे एक राकेट खरीदने के उद्देश्य से रूस गये थे। वहाँ वेे रूसी अंतरिक्ष संस्थान से एक रॉकेट क्रय करने का प्रताव दिया था। रूसी अंतरिक्ष संस्थान के अधिकारियों ने नवजवान एलन मस्क की पीठ थपथपाई लेकिन उन्हें रॉकेट बेंचने से इन्कार कर दिया। मस्क निराश होकर लौट गये लेकिन रॉकेट निर्माण की अपनी लालसा नहीं छोड़ी। पुनः अगले वर्ष वे अपने टीम के साथ रूस गये और अपना प्रस्ताव दुहराये। इस बार उनसे एक राकेट का मूल्य $8m बताया गया। मस्क को यह मूल्य बहुत अधिक लगा। उन्हें लगा कि इससे कम मूल्य पर वे स्वयम ही राकेट बना सकते हैं। अमेरिका लौटकर उसी वर्ष उन्होंने SpaceX नाम की अपनी कम्पनी बनायी। SpaceX की सफलता अब किसी से छिपी हुई नहीं है।

SpaceX की ही एक कम्पनी स्टारलिंक परियोजना हेतु 44000 लघु उपग्रह छोड़े जाने हैं। हो सकता है कि मस्क भी अपने प्रतिद्वंद्वी ग्रेग वेलर के OneWeb की तरह अपना कुछ हजार उपग्रह रूसी अंतरिक्ष संस्थान से प्रक्षेपित करने का प्रस्ताव पुतिन के समक्ष रखें।

गत वर्ष के Battery Day के अवसर पर एलन मस्क ने निकेल माइनर से खनन करने का आह्वाहन किया था। उनकी कम्पनी टेस्ला को बैटरी बनाने हेतु बड़े पैमाने पर निकेल की आवश्यकता है। रूस निकेल का बड़े पैमाने पर उत्तरी रूस में Nornickel कम्पनी के माध्यम से उत्पादन करता है। हो सकता है आगामी वार्ता में वे पुतिन के समक्ष बड़े पैमाने पर निकेल खरीदने का प्रस्ताव रखें।


इसके अलावे अभी मस्क के स्टारलिंक का टेस्टिंग भी चल रहा है। चूंकि रूस क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। वे अपने स्टारलिंक इंटरनेट का परीक्षण रूस के व्यापक क्षेत्र में करना चाहते हों। इसका भी प्रस्ताव वे पुतिन महोदय के समक्ष रख सकते हैं।


उक्त बातें एक सहज अनुमान ही है। अब अपने-अपने क्षेत्र के दिग्गज नेता वार्ता करेंगे तो निश्चित ही दुनिया को लाभ होगा। इस वार्ता से विश्वशांति में भी सहायता मिल सकती है। अतः हर दृष्टिकोण से ClubHouse सोशल मीडिया पर होने वाली आगामी एलन मस्क-पुतिन वार्ता का स्वागत होना चाहिये।

Comments

Popular posts from this blog

मानकी-मुण्डा व्यवस्था और Wilkinson Rule

एक दादा का अपनी पोती के नाम पत्र

बिहार के पिछड़ेपन के कुछ छिपे कारण!