दो लंगोटिया मित्र का वार्तालाप

पहला: ~ हमारे देश की प्रगति का एक तरकीब है।

दूसरा: बताओ।

पहला: ~ जब हम लोगों का भारत पर राज होगा तब हम अमरीका पर आक्रमण कर देंगे। अमरीका हमे जीतकर अपना इकावनवा राज्य बना लेगा। अमरीका तो हमेशा ही तरक्की करते रहता है; वह हमारे देश को भी विकसित कर देगा। कल्पना करो उस स्थिति का। हमारे देश का करेंसी भी मजबूत डॉलर होगा, वहां जाने के लिए कोई वीजा की आवश्यकता नहीं होगी। दुनिया भर में हमारे नागरिकों का अमरीकी के रूप में सम्मान बढ़ जायेगा।

दूसरा मित्र उदास हो गया। पहले ने उनसे उदासी का कारण पूछा। दूसरे ने बताया कि बताओ यदि युद्ध में अमरीका हार गया तब क्या होगा?

पहला मित्र: ~ अरे भाई, यह तो बहुत ही अच्छा हो जायेगा। जब हमारा देश जीत जायेगा तब हम अमरीका में भी आरक्षण लागू कर देंगे। इससे  वहां की बहुत सी नौकरी हमारे लोगों को मिलने लगेगी। तुम्हे मालूम है पहले अलास्का रूस का एक भूभाग हुआ करता था। हम अलास्का राज्य को रूस को लौटा देंगे। इससे रूस भी हमसे प्रसन्न हो जायेगा। 

आप अपनी उदासी हटाइए और चुनावी मोड में आ जाइए। चुनाव में अपनी पार्टी की जीत निश्चित है। जय हो सामाजिक न्याय की।

Comments

Popular posts from this blog

मानकी-मुण्डा व्यवस्था और Wilkinson Rule

एक दादा का अपनी पोती के नाम पत्र

Name & Surname(Title) और उससे जुड़े कुछ किस्से; कुछ परम्परायें